होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

मुख्यमंत्री की ओर से माझा और दोआबा जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा

Featured Image

admin

Updated At 26 Jul 2024 at 02:17 AM

Bhagwant Mann Jalandhar : अमृतसर और जालंधर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा

जालंधर, 25 जुलाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann Jalandhar) ने आज विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

आज यहां दोआबा और माझा के सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के जिलों में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जालंधर और अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन परियोजनाओं की गति में कोई रुकावट न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने माझा और दोआबा के बाकी शहरों के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम विंडो के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में लोगों की समस्याओं का जल्द होगा निपटारा

भगवंत सिंह मान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और जब तक कार्यालय पहुंचे हर व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती, तब तक कार्यालय न छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आम लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों के रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज के त्वरित निपटारे के लिए एक और पहल का जिक्र करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्र के विधायक लोगों की समस्याओं को हल कराने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लिया जाएगा जबकि बाकी समस्याएं संबंधित विभागों को भेज दी जाएंगी।

आज की बैठक में जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट जिलों के सिविल और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Punjab Horticulture Service Rules : अथक प्रयासों से बागवानी सेवा नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

Featured Image

Har Shukarvar Dengue Te Var : डेंगू को हराने के लिए बड़े स्तर पर सभी की शमूलियत ज़रूरी

Featured Image

New Government Colleges : पंजाब सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में नए सरकारी खोलेगी कॉलेज

Featured Image

विधानसभा सत्र का बढ़ा समय, इतने का हुया

Featured Image

Child Marriage-Free State : पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने हेतु कार्रवाई तेज़

Featured Image

Emergency Health Services : डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा

Featured Image

Udyog Kranti : "उद्योग क्रांति" के शुभारंभ के समय किए गए वादों में से दो को कम समय में किया पूरा

Featured Image

Cloth Merchant Murder Case : कपड़ा व्यापारी हत्या कांड में शामिल आरोपी से पुलिस मुठभेड़

Featured Image

Punjab University Chandigarh : हलफ़नामे संबंधी फ़ैसला तानाशाही और मनमाना-बैंस

Featured Image

National Achievement Survey : निरंतर प्रयासों के चलते राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Advertisement