होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

किसानों को परेशान करने के लिए बीजेपी की सुनियोजित चाल : Pawan Tinu

Featured Image

admin

Updated At 15 Oct 2024 at 01:01 AM

फसल के लिए केन्द्र सरकार ने अभी तक जगह खाली क्यों नहीं करवाई? : Pawan Tinu

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर
धान की खरीद में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आप नेता और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू (Pawan Tinu) ने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र ने जानबूझकर गोदामों को खाली नहीं करवाया।

Pawan Tinu ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से सवाल किया कि पंजाब की मंडियों में इस बार पहली दफा तो तो अनाज नहीं आई है, फिर केन्द्र सरकार ने अभी तक जगह खाली नहीं क्यों नहीं करवाई? उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अफरा-तफरी मचाकर और माहौल खराब कर किसानों व आम लोगों को परेशान करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की खरीद और उसकी लिफ्टिंग केंद्र सरकार को करनी होती है। इसके लिए पंजाब सरकार लगातार एफसीआई और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर रही थी। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन जानबूझकर देर की गई।

लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने का बदला पंजाब के किसानों से ले रही है भाजपा

Pawan Tinu ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि पंजाब ने हमेशा देश का खाद्य भंडार भरकर पूरे देश के लोगों का पेट भरा है। पंजाब के किसानों के कारण देश में करीब छह दशकों से अनाज की कमी नहीं हुई। इसके लिए हमारे किसानों अपना पानी खत्म कर लिया। फिर भी केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में खेती से जुड़ी समस्या आने का मतलब यहां की पूरी अर्थव्यवस्था डगमगा जाना है। यहां का सिस्टम खेती पर निर्भर है। यह बात जानते हुए केंद्र सरकार ऐसा काम कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा पंजाब को जानबूझकर टारगेट कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए एफसीआई के गोदामों से अनाज को जानबूझकर खाली नहीं करवाया। वह दिल्ली और पंजाब की आप सरकार को परेशान करना चाहती है।

भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने का भी बदला वह पंजाब के किसानों से ले रही है। धान खरीद में देरी भी जानबूझकर एक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि पंजाब सरकार को बदनाम किया जाए।

मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दिया आश्वासन

Pawan Tinu ने कहा कि मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आश्वासन दिया है कि हम आढ़तियों और शेलरों की सभी मांगे मानेंगे। उन्होंने कहा कि 120 लाख मीट्रिक टन फूड ग्रेन 31 मार्च 2025 उठाकर स्पेस उपलब्ध करवा देंगे और जो एक्स्ट्रा ट्रांसपोर्टेशन की लागत है वह भी केंद्र देने को तैयार है। वहीं जो धान सूख जाता है उसे बिना किसी मीटिंग और सलाह किए 1 प्रतिशत एमएसपी से घटाकर आधा प्रतिशत किया गया था उस पर भी केंद्र सरकार विचार करेगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से यह भी कहा कि हम दूसरा फसल उगाने को भी तैयार हैं लेकिन उसकी खरीद की गारंटी केन्द्र सरकार ले।

यह भी पढ़े :

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Punjab Horticulture Service Rules : अथक प्रयासों से बागवानी सेवा नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

Featured Image

Har Shukarvar Dengue Te Var : डेंगू को हराने के लिए बड़े स्तर पर सभी की शमूलियत ज़रूरी

Featured Image

New Government Colleges : पंजाब सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में नए सरकारी खोलेगी कॉलेज

Featured Image

विधानसभा सत्र का बढ़ा समय, इतने का हुया

Featured Image

Child Marriage-Free State : पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने हेतु कार्रवाई तेज़

Featured Image

Emergency Health Services : डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा

Featured Image

Udyog Kranti : "उद्योग क्रांति" के शुभारंभ के समय किए गए वादों में से दो को कम समय में किया पूरा

Featured Image

Cloth Merchant Murder Case : कपड़ा व्यापारी हत्या कांड में शामिल आरोपी से पुलिस मुठभेड़

Featured Image

Punjab University Chandigarh : हलफ़नामे संबंधी फ़ैसला तानाशाही और मनमाना-बैंस

Featured Image

National Achievement Survey : निरंतर प्रयासों के चलते राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Advertisement