देश में ‘लोकतंत्र के कत्ल’ के अक्षम्य गुनाह के लिए भाजपा ज़िम्मेदार - Bhagwant mann

-- यदि संविधान में ऐसे अपराध के लिए किसी सज़ा का विधान होता तो समूची भाजपा लीडरशिप को होनी थी फांसी
-- भाजपा ने भारतीय संविधान के सरप्रस्तों विशेषकर बाबा साहेब डा. बी. आर. अम्बेडकर जैसों को भूलाया- Bhagwant mann
दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 20 मईl
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant mann ने आज कहा कि देश में ‘ लोकतंत्र के कत्ल’ के अक्षम्य गुनाह से भाजपा की समूची लीडरशिप के हाथ रंगे हुए हैं।
आज यहां से जारी बयान में मुख्यमंत्री Bhagwant mann ने कहा कि भगवा पार्टी ने ग़ैर-लोकतांत्रिक ढंग से विरोधी पक्षों की आवाज़ को दबा कर लोकतंत्र की मूल भावना को गहरी चोट पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश में लोकतंत्र की मर्यादा को अपूरर्णीय क्षति पहुँचायी है, जो समूचे देश और यहाँ के लोगों के लिए बहुत घातक है। भगवंत मान ने कहा, “ यदि भारत के संविधान में ऐसे अक्षम्य अपराध के लिए कोई सज़ा की व्यवस्था होती तो भाजपा की समूची लीडरशिप फांसी के फंदे पर लटकी होनी थी।“
मुख्यमंत्री Bhagwant mann ने कहा कि गलत और संकुचित सोच वाले इन नेताओं ने लोकतंत्रीय मूल्यों का नुकसान करके भारतीय संविधान के सरप्रस्तों विशेषकर बाबा साहेब डा. बी. आर. अम्बेडकर का घोर निरादर किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के लोकतंत्रीय ढांचे और भारतीय संविधान में अटूट आस्था रखने वाले हर देश निवासी के मन को गहरी ठेस पहुँची है। भगवंत मान ने कहा कि देश के लोग भाजपा को इस घिनौनी हरकत के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे और उनको मुँह-तोड़ जवाब देंगे।
Read This Also:- धान की सीधी बुवाई के लिए 8 घंटे मिलेगी बिजली सप्लाई
यदि देश को एक प्रधानमंत्री और 30-31 राज्यपालों से ही चलाना है तो चुनाव पर करोड़ों रुपए ख़र्च करने की क्या ज़रूरत : भगवंत मान
मुख्यमंत्री Bhagwant mann ने व्यंग्य करते हुये कहा, “यदि देश को एक प्रधानमंत्री और 30-31 राज्यपालों ने ही चलाना है तो चुनाव प्रक्रिया पर करोड़ों रुपए ख़र्च करने की क्या ज़रूरत रह जाती है।“ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च होते हैं और सरकार उनके द्वारा चुने गए लोगों के द्वारा चलाई जाती है। परन्तु अफ़सोस की बात है कि भाजपा के नादरशाही निज़ाम के दौरान केंद्र के कुछ चुने हुए व्यक्ति राज्यों के मामलों में अनावश्यक दखलअन्दाज़ी कर रहे हैं, जो असहनीय है। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा लोगों की तरफ से चुने हुए नुमायंदों पर जबरन धौंस जमाने के लिए इन चुनिंदा व्यक्तियों को संरक्षण दे रही है, जोकि लोकतंत्र के लिए बहुत घातक और ग़ैर-वाजिब है।
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l
Advertisement

जरूर पढ़ें

Punjab Horticulture Service Rules : अथक प्रयासों से बागवानी सेवा नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

Har Shukarvar Dengue Te Var : डेंगू को हराने के लिए बड़े स्तर पर सभी की शमूलियत ज़रूरी

New Government Colleges : पंजाब सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में नए सरकारी खोलेगी कॉलेज

विधानसभा सत्र का बढ़ा समय, इतने का हुया

Child Marriage-Free State : पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने हेतु कार्रवाई तेज़

Emergency Health Services : डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा

Udyog Kranti : "उद्योग क्रांति" के शुभारंभ के समय किए गए वादों में से दो को कम समय में किया पूरा

Cloth Merchant Murder Case : कपड़ा व्यापारी हत्या कांड में शामिल आरोपी से पुलिस मुठभेड़

Punjab University Chandigarh : हलफ़नामे संबंधी फ़ैसला तानाशाही और मनमाना-बैंस

National Achievement Survey : निरंतर प्रयासों के चलते राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Advertisement