होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

America illegal immigrants : क्या आ रहा है वापिस कोई गैंगस्टर

Featured Image

The State Headlines

Updated At 04 Feb 2025 at 07:42 PM

अमेरिका की तरफ से भारत में भेजे जा रहे 205 भारतीयों में क्या कोई गैंगस्टर भी वापस आ रहा है या फिर ऐसा कोई व्यक्ति जिसको पंजाबी या देश की पुलिस ढूंढ रही हो ? इस सवाल को ढूंढने में पंजाब पुलिस के साथ-साथ देश की एजेंसियां भी लगी हुई है क्योंकि अभी तक अमेरिका से आने वाले जहाज में 205 भारतीयों की लिस्ट नहीं पहुंच पाई है।

पंजाब पुलिस और देश की एजेंसियों द्वारा भारत वापस भेजे जा रहे 205 भारतीयों की लिस्ट को ढूंढा जा रहा है और अमेरिका में एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि भारत वापिस पहुंच रहे भारतीयों में कोई गलत व्यक्ति तो शामिल नहीं है।

जानकारी अनुसार अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से रह रहे 205 भारतीयों को अमेरिकी जहाज के जरिए भारत भेजा जा रहा है। अमेरिका का यह स्पेशल जहाज बुधवार को सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे पहुंचने वाला है। उस जहाज में वापिस आ रहे 205 भारतीयों की लिस्ट अभी तक पंजाब पुलिस के पास नहीं पहुंची है। अमेरिका में कुछ ऐसे भारतीय भी रह रहे हैं, जिनको देश की खुफिया एजेंसियों व पंजाब पुलिस द्वारा कई केसों को लेकर ढूंढा जा रहा है।

अब भारत भेजे जा रहे इन 205 भारतीयों में क्या ऐसा भी कोई शख्स शामिल है जिसको ढूंढने या फिर भारत में लाने के लिए देश की एजेंसियां पहले से काम कर रही थी।

लिस्ट देखने के बाद ही दे सकते है जानकारी : डीजीपी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में कहा कि भारत में पहुंचने वाले इन 205 भारतीयों में कौन-कौन शामिल है इसके संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है अभी तक मुकम्मल जानकारी पंजाब पुलिस को नहीं मिल पाई है इसलिए अभी तक इस मामले में कोई भी जानकारी बिना लिस्ट देखे नही दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 205 भारतीयों स्ट देखने के बाद ही वह इस मामले में जानकारी दे पाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement