होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

SYL Canal पर पंजाब की मान सरकार को अपनी हठ छोड़नी होगी: राम बिलास शर्मा

Featured Image

admin

Updated At 22 Jan 2024 at 10:47 PM

SYL Canal: कांग्रेस की फूट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है पंजाब सरकार: शर्मा

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने SYL Canal पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि Haryana अपना हक लेकर रहेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीति फूट डालो और राज करो की रही है। Aam Aadmi Party पंजाब के नेता भी Congress की इसी नीति पर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Ram Bilas Sharma ने Ex CM Hooda के ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले हुड्डा अपनी खैर मनाएं।

यह खबर भी पढ़े :

हुड्डा साहब का कांटा मैने निकाला था, लेकिन अब वह शूल बनकर वाया कर्नाटक आ गया है - बोले राम बिलास शर्मा


रामबिलास शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला काफी पहले ही दे दिया था। माननीय अदालत ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री को बैठकर फैसला करने को कहा था लेकिन पंजाब हमारा हक देने को राजी नहीं है तो अब सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार पंजाब सरकार को लगाई है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार को अपनी हठ छोड़नी होगी। श्री शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही एसवाईएल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। जी-20 की अध्यक्षता से भारत का गौरव बढ़ा और हर भारतवासी गौरवान्वित हुए हैं। मोदी जी ने हमारे बाजरा को भी मिलेट्स के नाम पर 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिकवा दिया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन हुआ और 60-40 के अनुपात में बंटवारा हुआ। हमने सदा पंजाब को बड़े भाई का दर्जा दिया, लेकिन पंजाब की सरकारों ने इसका मान नहीं रखा। सतलुज यमुना पानी में जो हरियाणा का हक उसे देने में पंजाब आनाकानी करता रहा है।
श्री शर्मा ने कहा कि 1986 में जनसंघर्ष समिति बनाई और चौधरी देवीलाल अध्यक्ष, डा. मंगल सेन उपाध्यक्ष और मैं स्वयं सचिव था। पूरे साल हमने एसवाईएल के लिए संघर्ष किया।

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी कलह को लेकर कटाक्ष किया

1987 में पानी को लेकर जनमत संग्रह हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv ने एक समझौता कराया जिसे राजीव लोंगोवाल नाम दिया गया, उस समझौते को ना पंजाब ने माना और ना ही Haryana ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो की नीति पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को हटाकर बंसीलाल को मुख्यमंत्री बनाया। जब विधानसभा के चुनाव हुए तक कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई और बंसीलाल भी चुनाव हार गए यही जनमत संग्रह था। SYL Canal
पूर्व मंत्री ने कहा कि Sutlej Yamuna Link Canal को लेकर वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी से भी मिले थे। कुरूक्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी ने तब पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से इस मुद्दे को एक साथ बैठकर हल करने के लिए कहा था। वाजपेयी जी ने कहा था यह पानी Pakistan इससे Haryana की प्यास बूझ सकती है।
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी कलह को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैंने हुड्डा साहब का कांटा निकाला था, लेकिन अब वह शूल बनकर वाया कर्नाटक आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा जलाया गया, बीरेन्द्र सिंह को कांग्रेस ने निकाला तब हमने संभाला था। SYL Canal

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Babbar Khalsa International : बड़ी आतंकवादी साज़िश नाकाम; BKI मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार

Featured Image

Sadde Buzurg Sadda Maan : अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Featured Image

Online Child Exploitation : बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

Featured Image

Punjab Vigilance Bureau : पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Advertisement