होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

National Center for Disease Control : राज्य शाखा के रूप में चयनित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का व्यक्त किया आभार

Featured Image

The State Headlines

Updated At 27 Feb 2025 at 10:25 PM

चंडीगढ़, 25 फरवरी

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री Harbhajan Singh ETO ने अपने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव मानावाला को National Center for Disease Control (NCDC) की राज्य शाखा के रूप में चयनित करने के लिए प्रदेश के Health Minister डॉ. Balbir Singh का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा अमृतसर जिले के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) मानावाला में राज्य शाखा स्थापित करने के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), नई दिल्ली के साथ हाल ही में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारी सरकार हमारे नागरिकों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दे रही है।" उन्होंने कहा कि मानावाला में इस स्वास्थ्य सुविधा की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को अत्यधिक लाभ होगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समझौता पत्र का उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई 'स्वास्थ्य क्रांति' पहल के तहत रोग नियंत्रण विशेषज्ञों को सीधे पंजाब राज्य में पेश करना है। यह साझेदारी एकीकृत रोग निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने, संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारियों को बढ़ाने और ऐसी आपदाओं का तेजी से समाधान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक सहायता और क्षमता निर्माण प्रदान करने में भी सहायक होगी।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे कहा कि वह इस परियोजना को साकार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और पूरे स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

चंडीगढ़।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement