होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

P.S.P.C.L and P.S.T.C.L : अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. में हुईं 6586 भर्तियां

Featured Image

The State Headlines

Updated At 28 Jan 2025 at 06:37 PM

पी.एस.पी.सी.एल. में वर्ष 2025-26 में की जाएंगी 4864 और भर्तियां

35 सहायक इंजीनियरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 28 जनवरी

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने घोषणा की है कि अप्रैल 2022 से पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) द्वारा कुल 6586 भर्तियां की गई हैं। बिजली मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. में 4864 और भर्तियां की जाएंगी।

आज यहां 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को पी.एस.पी.सी.एल. में और 782 को पी.एस.टी.सी.एल. में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया है। इसके अलावा, 1360 व्यक्तियों को तरस के आधार पर भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना और बिजली विभाग के मानव संसाधनों को मजबूत कर प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्विघ्न बिजली सेवाएं सुनिश्चित करना है।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में, जबकि 13 इलेक्ट्रिकल में विशेषज्ञ हैं। प्रत्येक उम्मीदवार से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग के लिए काम करने की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नए चुने गए सहायक इंजीनियरों को बधाई दी और उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नए भर्ती किए गए सहायक इंजीनियरों और प्रदेश के बिजली क्षेत्र में उनके योगदान पर विश्वास व्यक्त किया।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मार्च 2022 में सरकार के गठन से लेकर अब तक 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. और पी.एस.टी.सी.एल. पंजाब के लोगों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार रोजगार के और अवसर उत्पन्न करने और बिजली विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Babbar Khalsa International : बड़ी आतंकवादी साज़िश नाकाम; BKI मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार

Featured Image

Sadde Buzurg Sadda Maan : अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Featured Image

Online Child Exploitation : बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

Featured Image

Punjab Vigilance Bureau : पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Advertisement