होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Ayushman Bharat : पंजीकृत श्रमिक किसी भी सरकारी अस्पताल से बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड

Featured Image

The State Headlines

Updated At 05 Mar 2025 at 06:19 PM

चंडीगढ़, 5 मार्च

पंजाब के श्रम मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने जानकारी दी है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को Ayushman Bharat Chief Minister Insurance Scheme के तहत 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा सहायता किसी भी एम्पेनल्ड अस्पताल में जाकर प्राप्त की जा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड हर सरकारी अस्पताल में बनता है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और आयुष्मान मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ का फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब में निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए सरकार की ओर से पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रशन वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है। कोई भी निर्माण श्रमिक जिसकी उम्र 18-60 वर्ष के बीच हो और जिसने पंजाब में पिछले एक वर्ष कम से कम 90 दिन तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो, वह लाभार्थी के रूप में पंजीकरण करवा सकता है।

श्रम मंत्री ने बताया कि यह पंजीकरण किसी भी सेवा केंद्र में जाकर या श्रमिक सहायक ऐप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ 145 रुपए वार्षिक फीस जमा करवा के किया जा सकता है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को उपरोक्त स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Advertisement