होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

MLA Sanjeev Arora : पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने नव-निर्वाचित विधायक को दिलाई शपथ

Featured Image

The State Headlines

Updated At 28 Jun 2025 at 07:56 PM

चंडीगढ़, 28 जून 2025:

Punjab Vidhan Sabha के स्पीकर स Kultar Singh Sandhwan ने आज पंजाब विधानसभा सचिवालय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, Cabinet Minister Aman Arora, Cabinet Minister Harpal Singh Cheema और MLA Budh Ram विधायक बुद्ध राम की उपस्थिति में नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाई। स्पीकर ने MLA Sanjeev Arora को पंजाब विधानसभा का साहित्य और एक आई-पैड भेंट स्वरूप दिया।

MLA Sanjeev Arora ने शपथ ली कि वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे, भारत की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखेंगे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार ने सदन की सारी कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है ताकि सदन में पारदर्शिता बनी रहे। जबकि पिछली सरकारों ने कार्यवाहियों को गुप्त रखा ताकि लोग उनके कार्यों के बारे में जान न सकें।

स्पीकर ने विधायक संजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं और शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

स्पीकर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंजाब विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Advertisement