होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार पल्लेदार से बना कोच

Featured Image

admin

Updated At 05 Mar 2023 at 01:27 AM

-- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परमजीत कुमार को स्वयं दिया नियुक्ति पत्र

  • खिलाडिय़ों की असली जगह खेल के मैदानों में है - मुख्यमंत्री
  • खेल विभाग में सरकारी नौकरी मिलने पर परमजीत ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
  • कुछ दिन पहले परमजीत का मंडी में पल्लेदारी करने का वीडियो हुआ था वायरल

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़, 4 मार्च।

दाना मंडी में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते पूर्व  राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को अब पल्लेदारी नही करनी पड़ेगी क्योकि उसको खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति दे दी गयी है। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ही नियुक्ति पत्र सौंपा है।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। भगवंत मान ने कहा कि दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोडऩा पड़ा था।

पिछली सरकारों की लापरवाही कारण हॉकी खिलाड़ी को बनना पड़ा पल्लेदार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर काम करना पड़ रहा था। भगवंत मान ने कहा कि जब उनको मीडिया के द्वारा इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुला कर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि परमजीत अपने हुनर और महारत स्वरूप कई और खिलाड़ी पैदा करेगा, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमों अनुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिये गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास है।

इस दौरान परमजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि इसकी बहुत कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। उसने आशा अभिव्यक्त की कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पंजाब बुलन्दियां छूएगा। उसने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोशिश करेंगे।

®

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Featured Image

International Yoga Day : पंजाब में बड़े स्तर पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Featured Image

Punjab Prevention Beggary Act : बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए सख्त कार्रवाई, बैगरी एक्ट में होगा संशोधन

Featured Image

Old Age Pension Scheme : बुज़ुर्गों की पेंशन हेतु चालू वर्ष में 6175 करोड़ रुपये का प्रावधान

Featured Image

Water Resources Availability : पंजाब के जल संसाधनों की उपलब्धता और पानी से सम्बन्धित अध्ययन रिपोर्ट सौंपी

Advertisement