होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Punjab Vigilance Bureau : आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Featured Image

The State Headlines

Updated At 17 Jun 2025 at 06:50 PM

चंडीगढ़, 17 जून:

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत Punjab Vigilance Bureau ने Naib Tehsildar वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य Vigilance Bureau के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी—जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement