होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा

Featured Image

admin

Updated At 28 Mar 2024 at 05:40 AM

Giloy Benefits in Hindi: पुराने समय से ही आयुर्वेद और हमारे बुजुर्ग कुछ औषधीयों का इस्तेमाल हमारे शरीर को सवास्थ बनाये रखने के लिए करते आए हैं। उन्ही में से एक औषधि है गिलोय। गिलोय एक पौधा होता है जिसमें लंबी सी बेल होती है और यह खास तौर पर घने जंगलों में ही पाया जाता है। परंतु आजकल लोग इसे अपने घरों में भी गमलों आदि में उगाने लगे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहले लोग इसके औषधिक और लाभकारी गुणों के बारे में अवगत नहीं थे, परंतु जैसे ही उन्हें आभास हुआ कि इसका सेवन उनके शरीर में बहुत सारी बीमारियों जैसे की कब्ज, एसिडिटी, मूत्र संबंधी रोग, बुखार, पीलिया, गठिया आदि का इलाज कर सकता हैं तब से ही यह लोगों में लोकप्रिय बन चुकी है। यह देखने में पान के पत्ते जैसा होता हैं जिनका हर गाढ़ा रंग होता है।

परंतु फिर भी कई लोग इसकी पहचान सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। बहुत से लोग इसे घर की सजावट करने में भी इस्तेमाल करते है क्योंकि इसकी बेल बहुत ही लंबी होती है जो कि किसी भी भाग या बगीचे की सुंदरता को और भी बढ़ा सकता है। इसके अतिरिक्त गिलोय को अमृता और गुदुच्ची के नाम से भी लोग पुकारते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह भी बताया जाता है कि यदि गिलोय की जो बेल होती है वह नीम के पेड़ के ऊपर चढ़ जाए तो यह उसके औषधि गुना को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं इसी कारण से नीम गिलोय को सबसे बड़ी औषधि का नाम दिया गया है।

इसमें अनेकों तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसमें कॉपर, आयरन, जिंक, पोटेशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, फास्फोरस आदि आते हैं, परंतु इसके साथ-साथ इसमें मौजूद टीनोस्पोरिन, ग्लूकोसाइड, पोमेरेनियन और टीनोस्पोरिक एसिड शरीर को मजबूत बनाने में अच्छा योगदान डालते हैं।

Giloy Benefits in Hindi: डेंगू से बचाव

डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसके आक्रमण से व्यक्ति का शरीर तपने लगता है और उसे किसी औषधि की आवश्यकता पड़ जाती है। इसमें घरेलू उपचार सबसे ज्यादा गुणकारी हो सकता है। इसलिए यदि कोई भी इससे जूझ रहा है तो उसके लिए गिलोय का जूस सबसे ज्यादा बढ़िया इम्यूनिटी बूस्टर हो सकता है। क्योंकि यह डेंगू से जल्द ही आराम दिलाता है और शरीर के तापमान को भी कम करता है। इसका सेवन करने के लिए दो-तीन चमच गिलोय का जूस एक कप पानी में मिलाकर अगर दो बार खाना खाने से एक डेढ़ घंटे वाले पी लिया जाए तो यह काफी गुणकारी साबित हो सकता है। Giloy Benefits in Hindi

एनीमिया से रखे दूर

अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है कि शरीर में खून की कमी को पूरा करने और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी आने सभी समस्याओं के लिए गिलोय जूस का सेवन सबसे ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाता है और हमारी रक्त प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करता है। एनीमिया का प्रभाव सबसे ज्यादा महिलाओं पर देखा जाता है। इसलिए यदि वह दो से तीन चम्मच गिलोय जूस को शहद और पानी के साथ दिन में दो बार खाएं तो यह उनके शरीर को काफी ज्यादा आराम दे सकता है और खून की मात्रा को भी पर्याप्त कर सकता हैं। Giloy Benefits in Hindi

शुगर में गुणकारी

आज के समय में गलत खानपान की वजह से बहुत से लोग डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित नजर आते हैं, परंतु इससे बचने का विशेषज्ञों ने एक हल बताया है और वह है गिलोय। यदि कोई व्यक्ति अपने हाई ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कम करना चाहता है या अपने इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रण में करना चाहता है तो यह उनके लिए सबसे ज्यादा गुणकारी हो सकता है। नियमित रूप से खाली पेट गिलोय जूस के दो से तीन चम्मच गर्म पानी में डालकर पिया जाये या गिलोय का आधा चम्मच चूर्ण पानी के साथ दिन में दो बार खाना खाने से पहले खाया जाए तो यह शरीर को काफी तरह की बीमारियों से बचा सकता है और हमारे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की मात्रा को भी कम कर सकता है। Giloy Benefits in Hindi

त्वचा के लिए फायदेमंद

अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है की गिलोय का मुख्य कार्य ही शरीर को रोगों और एलर्जी या अन्य किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया इन्फेक्शन से दूर रखना होता है। इसलिए यह त्वचा पर हुए कील, मुंहासे, पिंपल, डार्क सर्कल्स की समस्या का निवारण करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यदि कोई भी व्यक्ति त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाना चाहता है तो वह गिलोय के तने का पेस्ट बनाकर उसे अपने प्रभावित जगह पर लगा सकता है जिससे उसे इनसे छुटकारा पाने में मदद प्राप्त हो सकती है। Giloy Benefits in Hindi

गठिया से आराम

मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है की गिलोय में एंटीअर्थराइटिस गुण होते हैं जो कि हमारे शरीर में गठिया के दर्द से राहत दिलाने में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। और जो लोग भी घुटनों के दर्द से पीड़ित है उनके लिए तो गिलोय के जूस का सेवन एक करिश्में का काम कर सकता है। इस अवस्था में यदि काढ़ा प्रयोग किया जायेगा तो काढ़े की कड़वाहट को कम करने के लिए उसमें शहद मिलायी जा सकती है। खाने के बाद इसका सेवन करने से इसके और भी अच्छे रिजल्टस देखने को मिल सकते है। Giloy Benefits in Hindi

पाचन तंत्र में मजबूती

आजकल गलत खानपान की वजह से लोगों को पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें जलन, बदहजमी, कब्ज, दस्त आदि आमतौर पर आते हैं। इन सभी समस्याओं से निवारण पाने के लिए आयुर्वेद से मिली एक औषधि जो की गिलोय है प्रयोग में लायी जा सकती है। इसलिए जो भी व्यक्ति इन समस्याओं से पीड़ित है वह रोजाना नियमित तौर पर गिलोय का काढ़ा और उसके चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन कर सकता है, जिससे वह अपच, एसिडिटी आदि अन्य पेट की समस्याओ से छुटकारा पा सकते है। Giloy Benefits in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Featured Image

International Yoga Day : पंजाब में बड़े स्तर पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Featured Image

Punjab Prevention Beggary Act : बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए सख्त कार्रवाई, बैगरी एक्ट में होगा संशोधन

Featured Image

Old Age Pension Scheme : बुज़ुर्गों की पेंशन हेतु चालू वर्ष में 6175 करोड़ रुपये का प्रावधान

Featured Image

Water Resources Availability : पंजाब के जल संसाधनों की उपलब्धता और पानी से सम्बन्धित अध्ययन रिपोर्ट सौंपी

Advertisement