होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

CM Mann Birthday: हजारों युवाओं ने रक्तदान कर मनाया CM का जन्मदिन

Featured Image

admin

Updated At 20 Jan 2024 at 09:00 PM

CM Mann Birthday: भगवंत सिंह मान ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया

दी स्टेट हेडलाइंस
संगरूर, 17 अक्टूबर
पंजाब के CM Bhagwant Singh Mann ने आज अपना जन्मदिन (CM Mann Birthday) अपने पैतृक गांव में मनाया और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए CM ने Blood Donation को सबसे बड़ी सेवा बताया और कहा कि इस पहल से हर व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है, जिससे कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के Youths ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिससे कोई कारण नहीं कि युवा Blood Donate करने में भी पीछे रहें। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा को यह अहसास होना चाहिए कि हर रक्तदाता हीरो है इसलिए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सामान्य उपचार विशेषकर आपातकालीन उपचार के लिए पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने साथियों को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा दान किए गए रक्त की एक बूंद भी इंसान की जान बचा सकती है, इसलिए रक्तदान बहुत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने पूरा दिन अपने पैतृक गांव में लोगों से मुलाकात करते हुए बिताया

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी सत्र पूरी तरह से कानूनी है। उन्होंने कहा कि 20 और 21 अक्टूबर को होने वाली बैठक कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर और भारतीय संविधान के अनुरूप बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सत्र के दौरान कई जनहितैषी विधेयक पेश किये जायेंगे, जो राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विधानसभा एक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई संस्था है जो केवल राज्य के लोगों के प्रति जवाबदेह है, न कि किसी व्यक्ति की इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए। CM Mann Birthday

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में धान की पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पहले ही कई पहल की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ, कई प्रगतिशील किसानों ने धान की पराली के उचित प्रबंधन का उदाहरण पेश किया है और दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने पंजाब में चल रहे लगभग 2500 भट्ठों में ईंधन के रूप में 20 प्रतिशत कोयले के स्थान पर धान की पराली की गांठों का उपयोग करने की अधिसूचना जारी की है। CM Mann Birthday

यह खबर भी पढ़े :

पंजाब विधानसभा का आगामी सत्र पूरी तरह से कानूनी है

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले साल की तुलना में धान की पराली के प्रबंधन के लिए किसानों को 23,000 अधिक मशीनें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के खतरे को रोकने के लिए अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार मंडियों में धान की फसल की सुचारू खरीद प्रक्रिया के साथ-साथ संबंधित जिलों में इसकी तत्काल उठान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था की है कि किसानों को अनाज मंडियों से उनकी फसलें सुचारू रूप से, समय पर और बिना किसी बाधा के मिल सकें। उन्होंने राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अपने कुकर्मों के उजागर होने के डर से 1 नवंबर की बहस से भागने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर पंजाब को सरासर धोखा दिया है, जिसके लिए वे राज्य के लोगों के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को लूटा और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि इन नेताओं के हाथ पंजाब और पंजाबियों के खून से रंगे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही कारण है कि वे लोगों का सामना करने से डरते हैं और 1 नवंबर की बहस से भागने के लिए कोई न कोई बहाना बना रहे हैं।

1 नवंबर को प्रस्तावित बहस से भागने के लिए विपक्षी नेताओं की कड़ी आलोचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बुधवार को पवित्र शहर अमृतसर से नशे के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध शुरू कर रही है, जिसके तहत राज्य भर से हजारों युवा श्री हरिमंदर साहिब में मत्था टेकेंगे और पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जमीनी स्तर से अभियान शुरू किया गया है और लोगों के भरपूर सहयोग से इस बुराई को प्रदेश से खत्म किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक तरफ नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशे की सप्लाई लाइन बंद की जा रही है और दूसरी तरफ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति का युग शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खोलकर पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के रूप में खड़ा करने के अलावा लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य भर में अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया जा रहा है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

कल होगी कैबिनेट की मीटिंग

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Advertisement