होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Calcium Rich Foods in Hindi: शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है यह खाना

Featured Image

admin

Updated At 13 Apr 2024 at 03:22 AM

Calcium Rich Foods in Hindi: एक व्यक्ति के शरीर को अच्छी तरह से स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए अनेकों तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिसमें से कैल्शियम को काफी जरूरी खनिज माना गया है। क्योंकि यदि इसकी हमारे शरीर में कमी हो जाए तो हमारे शरीर में काफी कमजोरी आने लग जाती है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि यह हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को कैल्शियम प्रदान करके इनमें मजबूती लाता है।

जिसके कारण शरीर अपनी दैनिक गतिविधियों को करने में सक्षम बन पाता हैं। इसके अतिरिक्त यह हमारे दांतों को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी काफी ज्यादा मददगार होता है। यदि कभी इसकी हमारे शरीर में कमी आ जाए तो हमारे शरीर में काफी कमजोरी आ सकती है जो व्यक्ति के छोटी-मोटी गतिविधियों में भी बाधा बन सकता है। कैल्शियम का हमारे शरीर में इतना जरूरी रोल है कि इसके बिना हमारे शरीर में जो वसा है वह भी विटामिन ए, डी, और ई के साथ सही ढंग से अवशोषित नहीं हो पाता है।

इसलिए व्यक्ति को अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा हमेशा पूरी रखनी चाहिए, उसके लिए चाहे वह कोई कैल्शियम युक्त खाने का सेवन करें या सप्लेमेंट्स ले। आज इस आर्टिकल में हम कैल्शियम से भरपूर कुछ खाने की चीजों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे, जिसका सेवन करके व्यक्ति अपने शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकता हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Calcium Rich Foods in Hindi: मखाना

मखाने को पुराने समय से ही कैल्शियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे अंग्रेजी में फॉक्स नट्स के नाम से भी पुकारा जाता है। इसका सेवन करने का मुख्य कारण यह होता है कि इसमें पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम इतनी अधिक मात्रा में मौजूद होता है कि यह हमारे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति जोड़ो या घुटनों के दर्द से पीड़ित है तो वह मखाने का सेवन अपनी रोजाना दिनचर्या में कर सकता है।

बादाम

ड्राई फ्रूट में से बादाम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके स्वाद के अलावा इसमें बहुत तरह के औषधिक गुण भी मौजूद होते हैं। जैसे की कैल्शियम, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, वसा आदि। जो व्यक्ति के शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं और इससे व्यक्ति का वजन कम होने में भी काफी ज्यादा मदद मिल जाती है। इसके सेवन से व्यक्ति का पाचन तंत्र भी सही हो जाता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जिससे उसके शरीर में से चर्बी की मात्रा भी निकलती रहती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह उनके शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में काफी कारगर साबित हो सकता हैं।

रागी

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि रागी में कैल्शियम और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिसके कारण यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज या जोड़ों के दर्द में इसका सेवन करता है तो यह उसे इन समस्याओं से निवारण पाने में काफी ज्यादा मददगार बन सकता है। इसके अतिरिक्त यह व्यक्ति के शरीर में आयरन और जिंक की मात्रा को भी काफी बढ़ा देता है, जिसके कारण व्यक्ति को इसकी कमी से होने वाले परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसका सेवन इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। परंतु व्यक्ति जो अन्य सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं उनका उसके शरीर पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

कस्टर्ड एप्पल

सीताफल एक ऐसा फल है जो की औषधिक गुणों से भरपूर है और उसका थोड़े दिन के लिए किया गया नियमित सेवन शरीर को अनेकों तरह की बीमारियों से बचा सकता है। इसे अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर के लिए इतना ज्यादा गुणकारी इसलिए है क्योंकि इससे हमारे शरीर का जो रक्त संचार है वह सही रहता है जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट स्ट्रोक के खतरे बहुत कम हो जाते हैं। Calcium Rich Foods in Hindi

भिंडी

भारतीय घरों में अनेकों तरह की सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें से ओकरा यानी की भिंडी भी एक आम तौर पर खाई जाने वाली सब्जि है। इसमें विटामिन K1 और विटामिन C बहुत ही अधिक मात्रा में मौजूद होने के कारण शरीर में फाइबर और प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को इस उपयुक्त बनाते हैं कि वह कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट का अवशोषण सही ढंग से कर पाए। यदि कोई व्यक्ति इसका सेवन नियमित रूप से अपनी डाइट में करता है तो इसे उसके शरीर में तंदुरुस्ती आती है और उसका शरीर कई तरह की बीमारियों से बचने में भी सक्षम बन पाता है। Calcium Rich Foods in Hindi

तिल के बीज

आयुर्वेद बताता है की अनेकों तरह के बीज का सेवन व्यक्ति के शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बना सकता है। इन सभी बीजों में से एक है तिल के बीज। यह विटामिन, खनिज, फाइबर, एंटीऑक्साइडेंट तत्वों से भरपूर होते हैं। जिस कारण के व्यक्ति इसका नियमित सेवन कर सकता है। यह केवल व्यक्ति के खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाते, बल्कि उसकी गुणवत्ता को भी काफी हद तक बढ़ा देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है ताकि वह अपने शरीर में इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाली दिक्कतों का सामना ना करें। Calcium Rich Foods in Hindi

मोरिंगा का पत्ता

पुराने समय से ही मोरिंगा का इस्तेमाल अनेकों औषधियों में होता आ रहा है, क्योंकि इसमें कई तरह के पौष्टिक खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं जैसे की कैल्शियम और फास्फोरस। इसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक्स भी बोला जाता है। मोरिंगा खुद ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी काफी ज्यादा गुणकारी माने जाते हैं, क्योंकि यह शरीर में आई सूजन को कम करते हैं। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति सूजन की समस्या से पीड़ित है तो वह प्रभावित एरिया पर मोरिंगा के पत्तों का पेस्ट बनाकर लगा सकता है जिससे उसे बहुत ही जल्दी आराम आ सकता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर में हड्डियों की मुरम्मत करने और गठिया जैसी खतरनाक बीमारी को ठीक करने में भी फायदा कर सकता है। Calcium Rich Foods in Hindi

किनोआ

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि साबुत अनाज हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा गुणकारी हो सकता है, क्योंकि इसमें कोई भी प्रोसेसिंग नहीं होती है जिसके कारण की इसके पौष्टिक तत्व बाहर निकलते हैं। इन्हीं साबुत अनाजों में से किनोआ भी एक है, जिसको यदि व्यक्ति अपनी डाइट में शामिल करता है तो उसे बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसका सेवन सलाद, रोटी आदि किसी भी तरीके से किया जा सकता है। Calcium Rich Foods in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Babbar Khalsa International : बड़ी आतंकवादी साज़िश नाकाम; BKI मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार

Featured Image

Sadde Buzurg Sadda Maan : अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Featured Image

Online Child Exploitation : बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

Featured Image

Punjab Vigilance Bureau : पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Advertisement