होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

हरियाणा में बीजेपी सरकार ने उद्योगों की हालत बद से बदतर की : Dr. Sushil Gupta

Featured Image

admin

Updated At 30 Jun 2024 at 11:28 PM

बीजेपी सरकार ने उद्योगों के लिए न कोई पॉलिसी बनाई और न कोई सुविधा दी: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 30 जून
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Dr. Sushil Gupta ने बयान जारी कर बीजेपी सरकार को घेरा। बीजेपी सरकार ने हरियाणा में उद्योगों की हालत बद से बदतर कर दी है। हरियाणा में उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। बीजेपी सरकार उद्योगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। हरियाणा में बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

Dr. Sushil Gupta ने कहा बड़े उद्योगपतियों का कहना है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही। सरकार ने उद्योगों के लिए न कोई पॉलिसी बनाई, न कोई सुविधा दी और सरकार ने कोई इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं बनाया। प्रति दिन गोलियां चलाकर और पर्ची फेंककर व्यापारियों और उद्योगपतियों से फिरौती मांगी जा रही है। लेकिन सरकार ने उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए भी कुछ नहीं किया। जिस कारण उद्योगपति हरियाणा छोड़ने को मजबूर हैं।

उद्योग बंद होने से 10 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए: Dr. Sushil Gupta

उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में 3 लाख से ज्यादा छोटे उद्योग बंद हो चुके हैं। उद्योग बंद होने की वजह सरकार की लापरवाही और झूठे वादे हैं। उद्योग बंद होने का सबसे बड़ा प्रभाव वर्किंग क्लास पर हुआ है। हरियाणा पहले से ही बेरोजगारी में नंबर एक पर है। अब 3 लाख उद्योग बंद होने से 10 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं।

Dr. Sushil Gupta ने कहा कि अब हरियाणा के युवाओं को भी इस निकम्मी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बंद हुए उद्योगों को वापस लाया जाएगा। जिन युवाओं की नौकरी चली गई है उनको नौकरी दिलवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज प्रोग्राम चलाया जाएगा। व्यापारियों को अनुकूल और सुरक्षित माहौल दिया जाएगा, हरियाणा को देश का बिजनेस हब बनाया जाएगा। जिससे बिजनेस भी आगे बढ़ेगा, व्यापारी भी सुरक्षित होगा और बेरोजगारी भी खत्म होगी।

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Babbar Khalsa International : बड़ी आतंकवादी साज़िश नाकाम; BKI मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार

Featured Image

Sadde Buzurg Sadda Maan : अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Featured Image

Online Child Exploitation : बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

Featured Image

Punjab Vigilance Bureau : पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Featured Image

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Featured Image

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Featured Image

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Featured Image

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

Featured Image

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Featured Image

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

Advertisement