पंजाब में भगवंत मान सरकार ने किया संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त: अश्वनी शर्मा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 15 फरवरी l
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दबाव में असंवैधानिक फैसले ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसकी कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे पंजाबियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पंजाबियों की भलाई से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है, वह केवल राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की उदासीनता और अक्षमता के कारण पंजाब के एस.सी. छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की मोदी सरकार ने एस.सी.एस.टी. और पिछड़े वर्ग के लिए भेजे गए पैसे का दुरूपयोग कर रही है। जरूरतमंदों तक यह पैसा नहीं पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि भगवंत सरकार द्वारा संविधान का उल्लंघन कर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपराधियों को उच्च पदों और अध्यक्षों के पद दिए जा रहे हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है। अश्वनी शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पंजाब सरकार को संविधान का पालन किया जाना चाहिए।
Advertisement

जरूर पढ़ें

Babbar Khalsa International : बड़ी आतंकवादी साज़िश नाकाम; BKI मॉड्यूल के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sadde Buzurg Sadda Maan : अयोग्य पेंशन खातों से 166 करोड़ रुपये की वसूली : डॉ. बलजीत कौर

Online Child Exploitation : बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण मामलों में बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau : पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

कांग्रेस में इस्तीफ़े दौर शुरू

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार
Advertisement