होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Jeera Pani Peene ke Fayde: कई बिमारियों पर भारी जीरा पानी

Featured Image

admin

Updated At 23 Jan 2024 at 09:55 PM

Jeera Pani Peene ke Fayde: जीरा पानी सेंकडो बिमारियों से लड़ने में सक्षम

आयुर्वेद में कहा जाता है कि अगर आप को कोई बीमारी है (Jeera Pani Peene ke Fayde) तो उसका इलाज आप की रसोई में है बस इसको देखना सिर्फ आप ने है। अगर आप को खाने में जायका बढ़ाना है तो जीरा का सेवन बहुत जरुरी है इसके बिना खाने का स्वाद ही नहीं आता। ये जीरा जितना कहने को टेस्टी बनाता है उतना ही सेहत के को सही रखने के भी काम आता है। इसीलिए कुछ समस्याओ में जीरे का पानी सेवन करने की डॉक्टर की तरफ से सलाह दी जाती है।

खासकर जीरे पानी को वजन कम करने के लिए सेवन किया जाता है। बेशक जीरा कई मामलो में बहुत गुणकारी है लेकिन इसे किसी बीमारी का सटीक इलाज समझना सही नहीं होगा। इसीलिए किसी को गंभीर समस्या है तो डॉक्टर के इलाज को ही पहल देनी चाहिए। इस लेख में हम आप को जीरे के पानी के सेवन के बारे में बताने की कोशिश करेंगे कि इस का इस्तेमाल कैसे करना है और इसके इस्तेमाल करने से कोन कौन से बीमारी के लिए फायदेमंद होता है और जीरे पानी के क्या क्या नुकसान है सब कुछ। बस आप ने ये पूरा लेख पढना है। Jeera Pani Peene ke Fayde

यह खबर भी पढ़े :

जीरे पानी के फायदे:

जीरा पानी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। जीरे पानी में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो हमारे शरीर को तंदरुस्त रखने में मदद करता है।

पाचन क्रिया:

जीरा पानी के सबसे प्रसिद्ध लाभों में से एक इसके पाचन क्रिया सही रखना। शोग के अनुसार जीरे में डाईजेस्टिव एंजाइम की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को उतेजित करने का काम करता है। यह पाचन में सुधार करने और अपच, सूजन और कब्ज जैसे पाचन विकारों को रोकने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल:

अगर आप जीरा पानी का सेवन करते है तो ये आप के बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जीरा में पोटाशियम पाया जाता है जिस से बढ़ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। Jeera Pani Peene ke Fayde

इम्यून सिस्टम:

जीरा पानी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। जीरा में आयरन और मिनरल भारी मात्रा में पाया जाता है जिस से हमारे शरीर को उर्जा को बढ़ाने का काम कर सकता है। जीरे में इम्यूनोमाडयूलेट्री प्रभाव पाए जाते है जिस से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। जीरे पानी पीने से आप को तंदरुस्ती मिलती है जिस से आम बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

वज़न कम करने में सहाही:

अगर आप ने अपने शरीर के वजन को तेजी से कम करना है तो आप जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप आधा चमच जीरे एक कप पानी से गर्म कर के सिप सिप कर पिए तो कुछ ही दिन में आप का वजन कम होना शुरू हो जायेगा। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा के कुशल विघटन में मदद करता है।

खून की कमी को पूरा:

जब भी हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तब हमें अनीमिया जैसी समस्या उत्पन हो जाती है। खून की कमी होने के कारण शरीर के दुसरे अंगो को आक्सीजन नहीं पहुँच पाती है। ऐसे में अगर आप जीरे का पानी सेवन करते है तो इस तरह की समस्या से लड़ने में मदद मिल सकती है। जीरे में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करती है। लगातार उपयोग करने से एनीमिया जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

तनाव से मुक्ति:

जीरे में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर की सेल्स को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचने में मदद करता है।

नींद में सुधार:

अगर आप भी नींद न आने जैसी समस्या से जूझ रहे है तो आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते है ये आप की नींद में सुधार लेकर आ सकता है। आधा चमच जीरा और एक कप पानी का गर्म कर सिप सिप करके पीने से आप के शरीर को रहत मिलेगी और नींद भी अच्छी आएगी।

शुगर कंट्रोल:

शोघ में पाया गया है की अगर हम रोजाना जीरे के पानी का सेवन करते है तो हमारे शरीर में बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जीरा इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने वाला पाया गया है, जो शुगर वाले व्यक्तियों को नियत्रित करने में मदद करता है। Jeera Pani Peene ke Fayde

कब्ज से राहत

अगर आप भी कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे है तो आप जीरे पानी का सेवन करे इससे आप को फायदा मिल सकता है। कब्ज पाचन क्रिया से जुडी समस्या होती है जो हमारे खाने को पचाने में दिकत का कारण हो सकता है। अगर आप जीरा पानी को गर्म करके पीते है तो ये हमारे पेट को सही रख कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।    Jeera Pani Peene ke Fayde

त्वचा के लिए लाभदायक:

जीरा पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट समय से पहले उम्र बढ़ने से रोककर और यूवी किरणों और प्रदूषण से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाकर स्वस्थ त्वचा बनाए रखने में मदद करता है। शोघ में पाया गया है की जीरे में Vitamin E की भरपूर मात्रा पी जाती है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन करने से हमारी त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाने में मदद कर सकता है। कुछ लोग मुँहासे और एक्जिमा जैसी त्वचा की स्थितियों के इलाज के लिए भी जीरा पानी का उपयोग करते हैं। Jeera Pani Peene ke Fayde

बालों के लिए:

जीरे के बीज में पोषक तत्व होते है जो हमारी जोड़ो को मजबूती दे सकता है जिससे हमारे बालों का झड़ना कम हो सकता है। जीरे में एसेंशियल आयल और एंटी फंगल प्रभाव होते है जिस से हमारे बालों को मजबूती प्रदान अकर्ता है और डैंड्रफ को दूर करने में मदद कर सकता है। Jeera Pani Peene ke Fayde

जीरा पानी के नुकसान

वैसे तो जीरा पानी हमारे शरीर के बहुत ही लाभदायक होता है लेकिन इसके संभावित दुष्प्रभावों से अवगत होना बहुत ही जरुरी है:

एलर्जी

कुछ लोगो को जीरे के पानी से एलर्जी हो सकती है जिस से शरीर में खुजली,  सूजन या  लालिमा जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप को ऐसी प्रॉब्लम है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे और जीरे के पानी का सेवन बंद कर दे।

गुर्दे की पथरी:

जीरे के बीज में ऑक्सालेट भरपूर मात्रा में होते है जो अतिसंवेदनशील होता है और अक्सर व्यक्तियों में गुर्दे की पथरी होने का कारण हो सकता है। अगर आप क पहले गुर्दे की पथरी है या थी तो आप जीरे के पानी का सेवन न करें।

पेट में जलन

अगर जीरे के पानी का अधिक सेवन करते है तो इस से आप के शरीर में जलन हो सकती है और एसिड का कारण हो सकता है। हमारे शरीर में अधिक एसिड बनने के कारण पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम को फेस कर सकते है।

इस लेख में हमने आप को जीरे के पानी के बारे में बताने की कोशिश की है अगर आप ने जीरे के पानी को सेवन करना है तो पहले डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Featured Image

Holiday : पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान

Featured Image

Cooperative Banking Network : नाबार्ड ने पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभाई: चीमा

Featured Image

Horticulture Development Officers Recruitment : बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

Advertisement