होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की मंत्री हरभजन सिंह ने की कड़ी निंदा : बाबा साहेब हमारे सम्मान का प्रतीक

Featured Image

The State Headlines

Updated At 27 Jan 2025 at 05:59 PM

चंडीगढ़, 27 जनवरी

पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। कैबिनेट मंत्री ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी हरकतों का उद्देश्य समाज में अस्थिरता पैदा करना है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा, "बाबा साहेब हमारे सम्मान का प्रतीक हैं। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब की दूरदर्शिता और समर्पण ने देश में समानता, न्याय और स्वतंत्रता की नींव रखी।" उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और दोषियों तथा षड्यंत्रकारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी हरकत में शामिल दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले के असली षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए आगे जांच की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस घिनौने कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM Mann की Sukhbir Badal को चुनौती

Featured Image

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा

Featured Image

किसानों के तेवर से टूटी सरकार की हेकड़ी, लैंड पुलिंग पॉलिसी ध्वस्त

Featured Image

Defence Committees : जेल में बंद राजनीतिक नेता के खिलाफ मिले अहम सबूत

Featured Image

Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे ठीक करें

Featured Image

ट्रम्प ने भारत और रूस को बताया डेड इकॉनॉमी : रूस ने कहा – अमेरिका का घबराया हुआ राष्ट्रपति

Featured Image

केंद्र सरकार का साफ इंकार, मंत्री हरभजन सिंह को अमेरिका जाने की नहीं मिली मंजूरी

Featured Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छोड़ा भगवंत मान को पीछे

Featured Image

Oxygen Supply Disruption : ड्यूटी में लापरवाही के चलते मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत तीन डॉक्टर निलंबित

Featured Image

World Health Organization : कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी

Advertisement