अदानी-मोदी खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने जम कर धोया, Hindenburg Report था मुद्दा

- -- आम आदमी पार्टी के दर्जनों हुए जख्मी, थाणे की खानी पड़ी हवा
दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 12 फरवरी
आम आदमी पार्टी (आप) ने हिडेनबर्ग रिपोर्ट से उजागर हुए अडानी घोटालों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है l मोदी-अडानी घोटाले को आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट और प्रवक्ताओं नील गर्ग, डॉ सनी अहलूवालिया और शमिंदर खींडा ने मोदी सरकार के दौरान अडानी की संपत्ति में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए l उन्होंने कहा कि भाजपा जनविरोधी और पूंजीवादी समर्थक पार्टी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के सामने धरना दिया । इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया l जिसमें कई महिलाओं सहित पार्टी के कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने आवाज बुलंद कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
'आप' नेताओं ने कहा कि भाजपा उनकी आवाज को दबा नहीं सकती और वे जनता की खातिर पूंजीपतियों की हिमायती सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मोदी-अडाणी घोटाला देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार से पहले 2014 में अडानी की संपत्ति 37,000 करोड़ थी। 2018 में 59,000 करोड़ हो गई। 2020 में संपत्ति बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गई और 2022 में यह 13 लाख करोड़ हो गई।
मोदी सरकार की पूंजीवादी समर्थक नीतियों की बदौलत अडानी 2014 में 609वें स्थान से छलांग लगाकर 2022 में दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया।
मोदी सरकार की वजह से ही उन्हें बांग्लादेश और श्रीलंका में बिजली के ठेके मिले, ऑस्ट्रेलिया में खदानें मिलीं। ऑस्ट्रेलिया के निजी बैंक जब उन्हें कर्ज देने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने एसबीआई से 7.5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया l
मोदी जी ने अडानी को 2.5 लाख करोड़ का कर्ज दिलवाया। जबकि पंजाब के किसानों पर कुल 96000 करोड़ का कर्ज है जिसके कारण किसान हर दिन आत्महत्या कर रहे हैं l लेकिन मोदी सरकार ने उन कर्जों को माफ नहीं किया।
अगर किसान को 2.5 लाख का कर्ज चाहिए होता है तो उसका जूता टूट जाएगा लेकिन कर्ज नहीं दिया जाएगा। लेकिन मोदी जी ने अडानी को 2.5 लाख करोड़ का कर्ज दिया l जब उनकी कंपनियां घाटे में चली गईं तो उन्होंने 84 हजार करोड़ रुपए माफ कर दिए।
Advertisement

जरूर पढ़ें

Surprise Inspection : फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

Unique Identification Authority of India UIDAI : आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे अधिकारियों को अवगत करवाने हेतु वर्कशाप करवाई

Alert : लुधियाना डीसी के अहम आदेश, ना मोल ले खतरा

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

Recovery Agent : रिश्वत लेता रिकवरी एजेंट विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ़्तार

International Yoga Day : पंजाब में बड़े स्तर पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Punjab Prevention Beggary Act : बाल भिक्षावृत्ति के खात्मे के लिए सख्त कार्रवाई, बैगरी एक्ट में होगा संशोधन

Old Age Pension Scheme : बुज़ुर्गों की पेंशन हेतु चालू वर्ष में 6175 करोड़ रुपये का प्रावधान

Water Resources Availability : पंजाब के जल संसाधनों की उपलब्धता और पानी से सम्बन्धित अध्ययन रिपोर्ट सौंपी

Social Media : अश्लीलता फैलाने वालों के खि़लाफ़ कार्यवाही करने के आदेश
Advertisement